यह बुकलेट बिहार के SC/ST समुदाय के लिए चल रही 21 अहम सरकारी योजनाओं को सरल भाषा में समझाती है। इसमें हर योजना की पात्रता, ज़रूरी कागज़ और किस विभाग में जाना है, यह सब साफ़-साफ़ बताया गया है।
यह गाइड खास तौर पर समुदाय कार्यकर्ताओं, विकास मित्रों, और ज़मीनी संगठनों के लिए बनाई गई है, ताकि वे लोगों को उनके हक़ और सुविधाएँ दिलाने में आसानी से मदद कर सकें।
बुकलेट में पढ़ाई, छात्रावास, छात्रवृत्ति, कौशल प्रशिक्षण, रोज़गार, क़ानूनी सहयोग (SC/ST एक्ट), थारू क्षेत्र विकास, दिव्यांग बच्चों की सुविधा, और SC/ST लोन योजनाओं जैसी कई मदद शामिल हैं।
इसका मकसद, बिहार के दलित और आदिवासी परिवारों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचना है।
यह बुकलेट Part III: Action Research & Resource Centre द्वारा तैयार की गई है।
अगर आप इस ट्रेनिंग मटेरियल के बारे में कोई सुझाव देना चाहते हैं या इसे किसी और भाषा में पढ़ना चाहते हैं, तो हमसे ज़रूर संपर्क करें – [email protected]हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

