गाइडबुक: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण)

लेखक: पार्ट III टीम

हम इसी कोशिश में रहते है की कठिन से कठिन कानूनी जानकारी को आसान और सरल बनाया जाये, ताकि समुदाय अपने कानूनी हक़ के बारे में जागृत रहे और संगठित हो कर अपने हीत्त के लिए आवाज़ उठाये।

इन कोशिशों के तहत, हमने SIR की पूरी प्रक्रिया (गिनती से लेकर अपील तक) पर एक गाइडबुक बनाई है।

यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है।

इस गाइडबुक में क्या-क्या जानकारी दी गई है?

  • SIR क्या है, इसे आसान भाषा में समझाया गया है।
  • अपने वोट डालने के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए SIR में अपना नाम कैसे जुड़वाएं।
  • गिनती (enumeration), ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का पब्लिश होना, दावे और आपत्तियां (claims & objections), उनका निपटारा, फाइनल लिस्ट का जारी होना और अपील करने के पूरे तरीके का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।
  • जरूरी दस्तावेजों (documents) की पूरी लिस्ट।

अगर आप इस ट्रेनिंग मटेरियल के बारे में कोई सुझाव देना चाहते हैं या इसे किसी और भाषा में पढ़ना चाहते हैं, तो हमसे ज़रूर संपर्क करें – contact@part-three.org हम आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

Document attached: गाइडबुक: SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण)